पोहल्ली में युवक पर फायरिंग, दहशत
Meerut News - पोहल्ली गांव में एक युवक पर बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग की। घटना उस समय हुई जब युवक अपने फॉर्म हाउस जा रहा था। युवक ने भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित और उसके परिवार में दहशत है।

पोहल्ली गांव में मंगलवार देर रात युवक पर बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। घटना उस समय हुई जब युवक घर से निकलकर अपने फॉर्म हाउस जा रहा था। बीच रास्ते में उसके साथ ये घटना हो गई। किसी तरह युवक ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। थाने पहुंचकर पीड़ित ने पुलिस को मामले से अवगत कराया और अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। पीड़ित सुनील कुमार जाटव ने बताया कि देर रात करीब पौने 11 बजे वह अपने घर से फॉर्म हाउस पर जा रहा था।
बीच रास्ते में अचानक दो बाइक उसके पीछे आए और उन्होंने उस पर फायरिंग कर दी। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता आरोपी वहां से फरार हो गए। सुनील ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की और हमलावरों की तलाश में जुट गई। इस मामले में सुनील की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। उधर, इस घटना को लेकर सुनील व उसके परिजन दहशत में हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


