
साथियो संग नशे मे बाढ के पानी मे मौज मस्ती कर था कलक्ट्रेट संभल का बाबू
Meerut News - हस्तिनापुर में गंगा की बाढ़ ने एक युवक के डूबने की घटना के बावजूद, चार युवक शराब के नशे में तेज बहाव में नहाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन एक युवक ने खुद को सरकारी अधिकारी बताया।...
हस्तिनापुर। गंगा में आई बाढ़ के बहाव में बही अप्रोच रोड से बह रहा पानी लोगो के लिए मौज मस्ती का स्थान बन गया है। रविवार को चार युवक गाड़ी में सवार होकर यहां पहुंचे और शराब के नशे में तेज बह रहे पानी में नहाने लगे। पुलिस ने उन्हें रोका तो इनमें से एक ने खुद को संभल में कलक्ट्रेट में कनिष्ठ सहायक पद पर बताया। एक सप्ताह पूर्व ही एक युवक की इसी स्थान पर डूबकर मौत हो गई थी। हस्तिनापुर से चांदपुर जाने वाला मार्ग गंगा की बाढ़ से दो स्थानों पर बह गया है। मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया है।

इन स्थानों से तेज बहाव में पानी बह रहा है और कुछ लोग इसे पिकनिक स्पॉट समझकर यहां आ रहे हैं। रविवार को पुलिस और पीडब्ल्यूडी विभाग की चेतावनी के बाद भी कार में सवार चार युवक इस स्थान पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि शराब के नशे में यह युवक पानी के तेज बहाव में नहाने लगे। अभी यहां आठ से दस फिट पानी बह रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इन लोगों को पानी से बाहर निकाला और पूछताछ की। इनमें से एक ने खुद को संभल जिलाधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात बताते हुए अपना आई कार्ड भी दिखाया। जंबूद्वीप चौकी प्रभारी अनुज मिश्रा ने इन लोगों को शराब के नशे में देख जांच के लिए सीएचसी चलने को कहा तो चारों युवक कार से फरार हो गए। पुलिस ने इनका वीडियो बनाकर सुरक्षित कर लिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


