हूटर बजाने के विवाद में युवक पर बोला हमला
Meerut News - रोहटा के शाहपुर जैनपुर गांव में हूटर बजाने को लेकर विवाद में कुछ युवकों ने एक युवक पर हमला किया। आरोप है कि उन्होंने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर जैनपुर में हूटर बजाने को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने एक युवक पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव शाहपुर जैनपुर निवासी कुलदीप सिंह के घर के बाहर रविवार रात एक कार तेज हूटर बजाने लगी। बेटा आदित्य ने मनाया तो आरोपी युवक गाली-गलौज करते हुए वहां से चले गए। कुछ देर बाद वही कार दोबारा उनके घर के बाहर आकर रुकी। आरोप है कि कार में सवार गांव के ही दो युवक ने आदित्य पर जानलेवा हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि थोड़ी देर बाद युवकों के साथी आए और घर में घुसकर आदित्य के साथ दोबारा मारपीट की। शोर सुनकर जब परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



