Meerut News: नलकूप पर नहाने गए युवक पर लाठी-डंडों से बोला हमला

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: करनावल में शुक्रवार शाम को अशोक पर हमला हुआ, जिससे वह घायल हो गया। परिजन उसे थाने लेकर गए, जहाँ पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Meerut News: नलकूप पर नहाने गए युवक पर लाठी-डंडों से बोला हमला

Meerut News: सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी अशोक पुत्र रणवीर के साथ शुक्रवार शाम मारपीट की गई। हमले में युवक घायल हो गया। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाने में दी तहरीर में रणवीर ने बताया कि शुक्रवार शाम उसका बेटा अशोक कस्बा निवासी रूपेश के नलकूप पर नहाने गया था। आरोप है कि इसी दौरान कस्बा निवासी मोनू और शेखर वहां पहुंचे और अशोक से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों भाइयों ने अपने साथी शुभम पुत्र सुभाष और हनी के साथ मिलकर अशोक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

हमले में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: नलकूप पर नहाने गए युवक पर लाठी-डंडों से बोला हमला