कोटेदार के साथ मारपीट जान से मारने की धमकी
Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Meerut News - खरखौदा क्षेत्र के गांव अतराड़ा में सरकारी सस्ता गल्ला दुकान के संचालक सोनू शर्मा के साथ युवकों ने मारपीट की। विवाद राशन कार्ड यूनिट को लेकर हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज की और सोनू को घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

खरखौदा क्षेत्र के गांव अतराड़ा में सरकारी सस्ता गल्ला दुकान संचालक के साथ दूसरे वर्ग के युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दी तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी। अतराड़ा गांव निवासी सरकारी सस्ता गल्ला दुकान संचालक सोनू शर्मा पुत्र मंगूमल ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी शहजाद व इरशाद पुत्र गण असगर ने बुधवार राशन कार्ड युनिट को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद शहजाद ने उन्हें गंदी गंदी गालियां देने लगे, विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


