Youth Assault Vendor Over Chowmein Payment in Fitkari Village चाउमीन के पैसे मांगने पर युवक को पीटा, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsYouth Assault Vendor Over Chowmein Payment in Fitkari Village

चाउमीन के पैसे मांगने पर युवक को पीटा

Meerut News - फिटकरी गांव में चाउमीन के पैसे को लेकर कुछ युवकों ने ठेला संचालक गौरव सैनी के साथ मारपीट की। गौरव ने जब युवकों से पैसे मांगे, तो उन्होंने उसे घायल कर दिया और नगदी भी छीन ली। गौरव ने आरोपियों के खिलाफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठWed, 10 Sep 2025 12:25 AM
share Share
Follow Us on
चाउमीन के पैसे मांगने पर युवक को पीटा

फिटकरी गांव में चाउमीन के पैसों को लेकर कुछ युवकों ने ठेला संचालक के साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। फिटकरी गांव निवासी गौरव सैनी गांव में ही चाउमीन का ठेला लगाता है। मंगलवार की रात गांव के ही कुछ युवक उसके ठेले पर चाउमीन खाने पहुंचे। इस दौरान गौरव ने जब उनसे चाउमीन के पैसे मांगे तो युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उसके माथे पर किसी नुकीली चीज से प्रहार करते हुए घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि युवक उसके गल्ले में रखी नगदी भी छीनकर ले गए। पीड़ित ने बताया कि मारपीट करने वाले युवक ग्राम प्रधान के परिवार से हैं।

वहीं पीड़ित ने रात को इंचौली थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।