तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
Meerut News - हस्तिनापुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन शस्त्र के तहत एक युवक को अवैध 12 बोर तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। युवक का नाम अमन त्यागी है, जो गणेशपुर का निवासी है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की है।

हस्तिनापुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन शस्त्र अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध असलाह के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने बताया कि चेकिंग के दौरान सैफपुर-हस्तिनापुर मार्ग से ग्राम रानी नंगला जाने वाली चकरोड पर संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा (पौनिया) व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अमन त्यागी निवासी गणेशपुर थाना बताया। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर थाना पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


