गोकशी की फिराक में घूम रहा युवक दबोचा, अन्य आरोपी फरार

Mar 03, 2026 02:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

Meerut News - रोहटा के जैनपुर गांव के जंगल में एक युवक को ग्रामीणों ने गोकशी की कोशिश करते हुए पकड़ा। युवक के अन्य साथी भाग गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। राहुल चौधरी ने बताया कि युवक गोकशी के औजारों के साथ मौके पर था।

गोकशी की फिराक में घूम रहा युवक दबोचा, अन्य आरोपी फरार

रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव जैनपुर के जंगल में आम के बाग में गोकशी की फिराक में घूम रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव इदरीशपुर निवासी राहुल चौधरी ने तहरीर देते हुए बताया कि रविवार रात गांव जैनपुर के जंगल में आम के बाग में चार-पांच गोवंश पेड़ों से बंधे हुए थे। उसी दौरान कुछ संदिग्ध लोग गोवंश के पास घूमते हुए दिखाई दिए। राहुल चौधरी के साथ अन्य लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि अन्य लोग मौके से फरार हो गए।

पकड़े गए युवक ने अपना नाम शादाब पुत्र नासिर निवासी नंगला ताशी थाना कंकरखेड़ा बताया। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी गोकशी के औजारों के साथ मौके पर मौजूद था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।