Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsYouth Abducted and Beaten Over Phone Calls Police Investigation Underway
कॉल नहीं उठाने पर युवक को बंधक बनाकर पीटा, हालत गंभीर

कॉल नहीं उठाने पर युवक को बंधक बनाकर पीटा, हालत गंभीर

संक्षेप:

Meerut News - सरधना में एक युवक को फोन कॉल नहीं उठाने पर कुछ लोगों ने बंधक बना लिया और जंगल में ले जाकर पीटा। पीड़ित किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर थाने पहुंचा और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने घायल का उपचार कराया और तहरीर के आधार पर जांच शुरू की है।

Nov 25, 2025 06:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

सरधना, संवाददाता। फोन कॉल नहीं उठाने पर कुछ लोगों ने एक युवक को बंधक बनाकर पीटा। आरोपी उसे घुमाने के बहाने कार में बैठाकर जंगल में ले गए जहां उन्होंने उसे पीटकर घायल कर दिया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर थाने पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने घायल का सीएचसी में उपचार कराया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। जानी क्षेत्र के गांव सिसौला निवासी परमीत पुत्र कृष्णपाल ने बताया कि वह कमीशन पर होटल में कारीगर और वेटर भेजने का काम करता है। उसके दोस्त ने उसे नगर निवासी एक होटल संचालक से मिलवाया था जिसने नया होटल शुरू करने की बात कहकर खाना बनाने के लिए एक कारीगर की मांग की थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परमीत ने कुछ दिन बाद उसे एक कारीगर दिलवा दिया लेकिन कारीगर कुछ समय बाद काम छोड़कर चला गया। आरोप है कि होटल संचालक ने दोबारा कारीगर दिलवाने के लिए लगातार फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। सोमवार रात वह अपने मित्र से मिलने सरधना आया तो होटल संचालक भी कार से तीन लोगों के साथ वहां पहुंच गया। घुमाने के बहाने परमीत को कार में बैठाया और सरधना–बिनौली रोड पर भूनी चौराहे की ओर सुनसान जगह ले गया। वहां आरोपी ने उसे कार में ही बंधक बनाकर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर वह थाने पहुंचा और पुलिस को आपबीती सुनाई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। घायल का मेडिकल कराया गया है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।