Meerut News: पड़ोसी के घर की बिजली ठीक करते समय करंट से युवक की मौत

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: बारिश के दौरान पड़ोसी के घर की बिजली सही करते समय फुरकान को करंट लग गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने पड़ोसी पर सूचना न देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया।

Meerut News: पड़ोसी के घर की बिजली ठीक करते समय करंट से युवक की मौत

Meerut News: बारिश में पड़ोसी के घर की बिजली ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पड़ोसी पर सूचना देने में लापरवाही का आरोप लगाया। जबकि पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार, लिसाड़ी गेट क्षेत्र के कांच का पुल स्थित अहमदनगर गली नंबर-8 में फुरकान को पड़ोसी ने घर में आई बिजली ठीक कराने के लिए बुलाया था। फुरकान बिजली की समस्या दूर करने में जुटा था, तभी उसे करंट लगा और वह बेहोश हो गया।

आरोप है कि पड़ोसी ने परिजनों को सूचना नहीं दी। काफी देर बाद जब परिवार के लोग फुरकान को आवाज लगाते हुए मौके पर पहुंचे तो वह बेहोश पड़ा मिला। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर लिसाड़ी गेट थाना पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार मामले में अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।