Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsYoung Man Commits Suicide After Engagement Delay Sparks Family Tragedy
 सैयारा देखने के बाद युवक ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम

सैयारा देखने के बाद युवक ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम

संक्षेप:

Meerut News - - हाल ही में युवक की हुई थी सगाई, शादी की तैयारी में जुटा था

Aug 07, 2025 05:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

लिसाड़ी गेट क्षेत्र के अहमदनगर निवासी 20 साल के युवक ने सैयारा फिल्म देखने के बाद फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी लेकिन मृतक के परिवार वालों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। लिसाड़ी गेट अहमदनगर गली नंबर 10 निवासी खालिद के 20 साल के बेटे शाहबाज की सगाई हो चुकी थी। शाहबाज अपनी शादी की तैयारी कर रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मंगलवार को उसकी होने वाली ससुराल से फोन आया कि वह अभी 4 से 5 साल शादी नहीं करेंगे। इसके चलते शाहबाज डिप्रेशन में आ गया और वह मंगलवार को सैयारा फिल्म का नाइट शो देखने के बाद घर पहुंचा। रात में वह अपने कमरे में जाकर सो गया था। मंगलवार रात करीब 3 बजे शाहबाज की मां ने उसके शव को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका देखा। इस दौरान पूरे परिवार में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। उधर , एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कर इंकार कर दिया है। लिखा-पढ़ी कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।