Meerut News: अर्जुन नागर ने बैडमिंटन और सोलो योगासन में जीता गोल्ड
हिन्दुस्तान, मेरठ
Meerut News: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेरठ में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उमालोक पब्लिक स्कूल के छात्र अर्जुन नागर ने बैडमिंटन और योगासन में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का मान बढ़ाया। स्कूल के प्रधानाचार्या और शिक्षकों ने अर्जुन की सफलता का जश्न मनाया।

Meerut News: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में 29 से 31 अगस्त तक मल्टीपर्पज हॉल, पांचली खुर्द, मेरठ में कबड्डी, बैडमिंटन एवं योग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में गढ़ रोड भटीपुराग गांव स्थित उमालोक पब्लिक स्कूल के कक्षा 08 के छात्र अर्जुन नागर ने बैडमिंटन प्रतियोगिता और योगासन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। चेयरमैन आलोक भटनागर, डायरेक्टर अभिनव भटनागर, सचिव अंकित गुप्ता एवं प्रधानाचार्या डा. बबीता पाराशर ने छात्र को शुभकामनाएं दी और उसका उत्साहवर्धन किया। छात्र की उपलब्धि पर फिजिक्ल टीचर शिवा सिंधू का भी आभार व्यक्त किया गया।


