विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस पर मरीजों को जागरूक किया
Apr 07, 2026 02:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Meerut News - एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के दंत चिकित्सा विभाग ने विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस पर मरीजों को मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में डॉ. अनामिका शर्मा और डॉ. मनु शर्मा ने मुख की जांच और तंबाकू के दुष्प्रभावों पर जानकारी दी। डॉ. रियाज अहमद ने बच्चों में दंत स्वच्छता आदतों का महत्व बताया।

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में दंत चिकित्सा विभाग द्वारा विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस पर मरीजों को मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। डेंटल ओपीडी में आयोजित कार्यक्रम डॉ. अनामिका शर्मा, डॉ. मनु शर्मा ने मुख की प्रारंभिक जांच और तंबाकू के दुष्प्रभावों पर जानकारी दी। डॉ. रियाज अहमद ने बच्चों में सही दंत स्वच्छता आदतों के महत्व को बताया। कार्यक्रम में डॉ. तनिषा, डॉ. सानिया, डॉ. दौलत, डॉ. अक्षीत, डॉ. अजीत, श्रीदेवी, सिस्टर मुन मौजूद रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


