आत्मा को शुद्ध करने का सर्वोत्तम साधन णमोकार मंत्र

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - गुरुवार को विश्व नवकार दिवस के मौके पर शहर के जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने सामूहिक णमोकार मंत्र का जाप किया। दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नवकार मंत्र की शक्ति और महत्व पर चर्चा की गई। सभी ने शांति, अहिंसा और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

आत्मा को शुद्ध करने का सर्वोत्तम साधन णमोकार मंत्र

गुरुवार को विश्व नवकार दिवस के असवर पर शहर के जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने णमोकार मंत्र का सामूहिक जाप किया। विधि विधान के साथ विश्व नवकार दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। शुभारंभ सामूहिक णमोकार मंत्र जाप के साथ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने एक साथ मंत्रोच्चारण कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रचित जैन ने नवकार मंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। बताया कि यह मंत्र समस्त पापों का नाश करने वाला एवं आत्मा को शुद्ध करने का सर्वोत्तम साधन है। सभी को प्रतिदिन नवकार मंत्र के जाप के लिए प्रेरित किया।

पूनम, चंदन, जेके जैन, विनोद जैन, मनोज जैन, राकेश जैन, अशोक जैन, नवीन जैन, कपिल जैन, संजय मौजूद रहे।महावीर जैन मंदिर में विश्व नवकार दिवस पर णमोकार मंत्र का जाप हुआ। नवकार मंत्र की शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि नवकार मंत्र की प्रभावना इतनी अद्भुत है कि इसकी शांति और सकारात्मक ऊर्जा से वैश्विक तनाव भी शिथिल पड़ जाते हैं। आवश्यकता है कि सम्पूर्ण विश्व इस मंत्र की भावना को अपनाए, युद्ध और हिंसा का पूर्ण अंत हो और विश्व में स्थायी शांति स्थापित हो सके। सभी श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, अहिंसा और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। अंत में सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। राजीव राय जैन, बबिता जैन, संजय जैन, विकास जैन, अर्चना जैन, सुनीता जैन, अनिल जैन मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।