आपदा की स्थिति में मानसिक संतुलन बनाए रखने के दिए सुझाव

आपदा की स्थिति में मानसिक संतुलन बनाए रखने के दिए सुझाव

संक्षेप:

Meerut News - फोटो समाचार। मुंडाली। माछरा ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को डा. तरुण

Nov 05, 2025 02:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

मुंडाली। माछरा ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को डा. तरुण राजपूत के नेतृत्व में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आपादाओं के दौरान सेवाओं तक पहुंचना थीम पर कार्यशाला आयोजन का आयोजन किया गया। जिसमें आपदाओं के दौरान आपात स्थिति में किस तरह से अपनी मानसिक स्थिति को मजबूत रखें। ये सब चीजें मानवीय आपात स्थितियों और आपदाओं के दौरान मानसिक स्वास्थ्य और मनोसामाजिक सहायता सुनिश्चित करने की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डालती है। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य इस थीम का उद्देश्य संकट के समय में मानसिक स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच के महत्व पर जोर देना है, ताकि प्रभावित लोगों की मानसिक और भावनात्मक जरूरतों को पूरा किया जा सके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कारण यह थीम आपदाओं और आपात स्थितियों से प्रभावित व्यक्तियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर प्रकाश डालती है, जिसमें संघर्ष, प्राकृतिक आपदाएं और अन्य संकट शामिल हैं। आवश्यकता यह थीम मानसिक स्वास्थ्य और मनोसामाजिक सहायता को एक महत्वपूर्ण और आवश्यक सेवा के रूप में स्थापित करने के लिए एक मजबूत कार्रवाई का आह्वान करती है, जिस पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। चिकित्सकों ने बताया कि 5 प्रमुख मानसिक बीमारियां हैं, जिनमें अवसाद, सिजोफ्रेनिया, ध्यान अभाव अतिसक्रियता विकार (एडीएचडी), ऑटिज्म और जुनूनी-बाध्यकारी विकार शामिल हैं। इस दौरानं जिला चिकित्सालय से डा विनीता त्रिवेदी, डा विभा व सीएचसी माछरा से बीपीएम राजन भिवानिया, बीसीपीएम सुनीता, फार्मासिस्ट गौरव वशिष्ठ एवं सभी आशाएं तथा स्टाफ मौजूद रहे।