Meerut News: कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम की कार्यशाला का आयोजन हुआ
Meerut News: मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल, शास्त्री नगर में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। प्रधानाचार्या सपना आहूजा ने मुख्य वक्ताओं का स्वागत किया। इस कार्यशाला में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।

Meerut News: मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल, शास्त्री नगर में सीबीएसई द्वारा कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम कार्यशाला का आयोजन किया गया। एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसकी मुख्य थीम “अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना” रही। शुभारंभ प्रधानाचार्या व सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर सपना आहूजा ने मुख्य वक्ताओं को सैपलिंग भेंट कर उनका स्वागत कर किया। रैडिकॉन स्कूल, गाजियाबाद की प्रधानाचार्या सुमन सिंह व डीपीएसजी हिंडन, गाजियाबाद की हेडमिस्ट्रेस सोमा सिंह ने रिसोर्स पर्सन के रूप में कार्यशाला के विषय पर अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारियां और बहुमूल्य विचार शिक्षकों के साथ साझा किए। प्रधानाचार्या सपना आहूजा ने दोनों रिसोर्स पर्सन का आभार व्यक्त किया।
जिला स्तरीय कार्यशाला
एमपीएस
मेरठ।
मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स में जिला स्तरीय कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कार्यशाला हुई। कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं शिक्षा विशेषज्ञों ने सहभागिता करते हुए भविष्य की शिक्षा, तकनीकी नवाचार और विद्यार्थियों में आवश्यक कौशल विकसित करने के विषय पर विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन व पौधे भेंट कर हुआ। प्रधानाचार्या रचना शर्मा ने अपने संबोधन में शिक्षा में नवाचार, रचनात्मक चिंतन और तकनीकी दक्षता के महत्व पर प्रकाश डाला।


