Meerut News: चटक धूप निकलते ही भरभराकर गिरा मकान

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव तजपुरा के मजदूर सुन्दर शर्मा का कच्चा मकान बारिश के कारण गिर गया। घटना के समय परिवार बाहर था, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। हालाँकि, सामान मलबे में दब गया और आर्थिक नुकसान हुआ। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सहायता और आवास की मांग की है।

Meerut News: चटक धूप निकलते ही भरभराकर गिरा मकान

Meerut News: बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव तजपुरा निवासी मजदूर सुन्दर शर्मा का कच्चा मकान शनिवार को भरभराकर गिर गया। बताया गया कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं। शनिवार सुबह बारिश थमने के बाद तेज धूप निकलते ही मकान अचानक ढह गया। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य मकान के बाहर मौजूद थे। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि मकान गिरने से घरेलू सामान मलबे में दब गया और पीड़ित परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में सहयोग किया।

पीड़ित मजदूर सुन्दर शर्मा ने बताया कि मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मकान गिरने से उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता और आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत दिलाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMeerut News: चटक धूप निकलते ही भरभराकर गिरा मकान