एटूजेड कॉलोनी में दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
Meerut News - दिल्ली-दून हाईवे पर एटूजेड कॉलोनी में सोमवार को एक मजदूर की पुताई करते समय दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतक के परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मुआवजे की मांग की। मृतक की पत्नी ने मकान मालिक के खिलाफ तहरीर दी, जबकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया।
दिल्ली-दून हाईवे पर मोदीपुरम स्थित एटूजेड कॉलोनी के जी-ब्लॉक में सोमवार शाम मकान की दूसरी मंजिल पर पुताई करने के दौरान मजदूर की गिरकर मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों और भीम आर्मी कार्यकर्ता ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो को समझाते हुए शांत कराया। मृतक की पत्नी ने मकान मालिक के खिलाफ तहरीर दी। थाना कंकरखेड़ा के द्वारकापुरी पावली खास निवासी 35 वर्षीय मनीष वाल्मीकि साथियों गांव निवासी प्रवेश और रोजूद्दीन के साथ अफजाल ठेकेदार के ठेके में एटूजेड में कमान की पुताई का काम करता था। एटूजेड कॉलोनी के जी-ब्लॉक में मकान की दूसरी मंजिल पर पुताई करने के दौरान गिरकर मनीष घायल हो गया।
प्रवेज और रोजूद्दीन ने ठेकेदार और परिजनों को जानकारी देते हुए मनीष को एसडीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सक मृतक घोषित कर दिया।जिसके बाद परिजन शव लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान भीम आर्मी के पदाधिकारी बिजेंद्र सूद के नेतृत्व में लोग घटना स्थल पर पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए लोगो को शांत कराया। मृतक की पत्नी पिंकी का रो रोकर बुरा हाला था। मृतक के तीन छोटे बच्चे है और परिवार में मातम छाया है। पत्नी ने मकान मालिक के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर विधिक कार्रवाई कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


