Meerut News: तीन पुरानी चिमनियों को बदलने का काम शुरू
हिन्दुस्तान, मेरठ
Meerut News: मवाना शुगर मिल में कई दशकों से लगी तीन पुरानी चिमनियों को बदलने का काम शुरू हो गया है।
तीन पुरानी चिमनियों को बदलने का काम शुरू
Meerut News: मवाना। मवाना शुगर मिल में कई दशकों से लगी तीन पुरानी चिमनियों को बदलने का काम शुरू हो गया है। कार्य के चलते पुलिस ने मवाना-किठौर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। वाहनों को दूसरे मार्गों से डायवर्ट कर निकाला जा रहा है। मवाना-किठौर मार्ग शाम पांच बजे तक बंद रहेगा। मिल में पुरानी चिमनियों के स्थान पर नई चिमनियां सितंबर के प्रथम सप्ताह में स्थापित की जाएंगी।


