ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठएडिशनल कमिश्नर के दफ्तर पर महिला रसोईयों का हंगामा, चूडियां फेंकी

एडिशनल कमिश्नर के दफ्तर पर महिला रसोईयों का हंगामा, चूडियां फेंकी

करीब दो हफ्तों से चौ. चरण सिंह पार्क में धरनारत महिला रसोईया बृहस्पतिवार को आक्रोशित हो गईं। नारेबाजी करती हुई एडिशनल कमिश्नर के दफ्तर में घुस गईं और चूडियां फेंककर गुस्से का इजहार किया। उनका कहना था...

एडिशनल कमिश्नर के दफ्तर पर महिला रसोईयों का हंगामा, चूडियां फेंकी
हिन्दुस्तान टीम,मेरठFri, 02 Jun 2017 12:52 AM
ऐप पर पढ़ें

करीब दो हफ्तों से चौ. चरण सिंह पार्क में धरनारत महिला रसोईया बृहस्पतिवार को आक्रोशित हो गईं। नारेबाजी करती हुई एडिशनल कमिश्नर के दफ्तर में घुस गईं और चूडियां फेंककर गुस्से का इजहार किया। उनका कहना था कि उत्पीड़न के खिलाफ आवाज कोई सुनने को तैयार नहीं है। शासन-प्रशासन से लगातार मांग कर चुके हैं। मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। बेसिक शिक्षा अधीन विद्यालयों में मिड डे मील पकाने वाली महिला रसोईयों ने मानदेय बढ़ाने और उत्पीड़न रोकने की मांग को लेकर 22 मई से कमिश्नरी पार्क में बेमियादी धरना शुरू कर दिया था। अजगर किसान मजदूर संगठन उनका नेतृत्व कर रहा है। ब्रहस्पतिवार को भी महिलाएं धरने पर डटी रहीं। दुपहर के समय हाथों में बैनर लेकर कमिशनर कार्यालय के गेट पर पहुंची। इस बीच सुरक्षाकर्मी से रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुकी। नारेबाजी करती एडिशनल कमिश्नर राम नारायण धामा के दफ्तर में घुस गई। अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा करते हुए धामा का घेराव किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गईं। इस दौरान महिलाओं ने चूडियां दिखाते हुए विरोध प्रकट किया। फिर एकाएक दफ्तर में चूडियां फेंकी। कुछ चूडियां एडिशनल कमिश्नर की मेज तक पहुंची। महिलाओं के तेवर देखकर खलबली मच गई। महिलाओं का कहना था कि महज एक हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है। स्कूल में खाना पकाने के अलावा अन्य कार्य भी कराए जाते हैं। विरोध करने पर शिक्षक हटाने की धमकी देते हैं। किसी तरह समझाकर महिलाओं का शांत करके लौटाया गया। इसके बाद महिलाएं फिर धरने पर पहुंच गईं। अजगर किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष डॉ. महक सिंह ने कहा कि शुक्रवार से अभियान चलाया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को चूडियां भेंट की जाएंगी। ऐसा करके महिला रसोईयों की मांगों पर अनदेखी पर विरोध प्रकट किया जाएगा। जब तक मांग पूरी नहीं होंगी धरना जारी रहेगा। पिंकी, ममता, गीता, बबीता, कमला, जयवती आदि शामिल रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें