Meerut News: सेंट्रल मार्केट : दुकानों के बदले में नि:शुल्क दुकान चाहिए

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: सेंट्रल मार्केट में महिलाओं और संपत्ति मालिकों ने अधिकारियों के साथ बैठक की। महिलाओं ने मकानों की री-कंस्ट्रक्शन के प्रस्ताव को खारिज किया और दुकानों के बदले नि:शुल्क दुकान की मांग की। 27 जुलाई को अगले प्रस्तावों पर चर्चा होगी, जिससे पहले उन्हें लिखित जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा गया।

Meerut News: सेंट्रल मार्केट : दुकानों के बदले में नि:शुल्क दुकान चाहिए

Meerut News: सेंट्रल मार्केट मामले को लेकर आवास एवं विकास परिषद कार्यालय में बुधवार को शास्त्रीनगर सेक्टर दो व तीन की महिलाओं और सील की गई 44 संपत्तियों के मालिकों के साथ अधिकारियों ने बैठक की। सबसे पहले ईडब्लूएस और एलआईजी मकानों को लेकर दिए गए तीन प्रस्तावों के बारे में महिलाओं से पूछा गया। अधिकारियों ने शुक्रवार तक प्रस्ताव देने को कहा। जिसको महिलाओं ने मकानों की री-कंस्ट्रक्शन वाले प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया। कहा कि उन्हें दुकानों के बदले में नि:शुल्क दुकान दी जाए। सेटबैक हटाने में अगर मकान को क्षति पहुंचती है तो उसे बनाने के लिए मुआवजा दिया जाए।27

जुलाई को होने वाली बैठक में प्रस्तावों के लिखित जवाब ही पेश किए जाएंगे। इसके बाद अधिकारियों ने 44 सील संपत्तियों के मालिकों के साथ बैठक की। कहा कि संपत्ति मालिक अवैध निर्माणों को स्वयं तोड़ ले अन्यथा परिषद इन्हें तोड़ेगी और खर्च की वसूली करेगी।मौके पर उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता राहुल यादव, अधिशासी अभियंता अभिषेक राज के अलावा व्यापारियों की तरफ से अर्पित मोगा, राहुल मलिक, अंजनेय, राधा गुप्ता मौजूद रहे।

Rajdeep Jakhar

लेखक के बारे में

Rajdeep Jakhar

शॉर्ट बायो राजदीप जाखड़ पिछले 16 साल से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय है और वर्तमान में हिन्दुस्तान में खेती-किसानी के साथ ही किसान संगठनों की भी कवरेज कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
राजदीप जाखड़ भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान मेरठ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में खेती-किसानी और किसान संगठन बीट कवर कर रहे हैं। 2023 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने प्रिंट एवं डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


कॅरियर का सफर
राजदीप जाखड़ ने कॅरियर की शुरुआत 2010 में अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2023 में हिन्दुस्तान’ से जुड़े और वर्तमान में प्रिंट मीडिया के साथ डिजिटल कंटेंट में भी योगदान दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एजूकेशन और पॉलिटिकल साइंस में एमए, बीएड और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण राजदीप को पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला है। इन सभी के संयोजन से वे किसान संगठन और इससे जुड़ी राजनीति को बेहतर ढंग से समझते हैं।


खेती-किसान, किसान संगठन
राजदीप को खेतीबाड़ी से संबंधित विषयों के साथ किसान संगठनों की गहरी समझ है। कई बड़े किसान नेताओं के इंटरव्यू किए हैं। राजदीप का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है और हमारा लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
खेती-किसानी, किसान संगठन, विकास, ट्रांसपोर्ट।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMeerut News: सेंट्रल मार्केट : दुकानों के बदले में नि:शुल्क दुकान चाहिए