कारागार में आज महिला बंदी भी करेंगी पति का दीदार

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - चौधरी चरण सिंह जिला कारागार की महिला बंदियों को पति का दीदार करने का अवसर मिलेगा। राज्य महिला आयोग ने करवा चौथ पर विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। जेल प्रशासन ने व्रत सामग्री और श्रृंगार का सामान...

कारागार में आज महिला बंदी भी करेंगी पति का दीदार

चौधरी चरण सिंह जिला कारागार की महिला बंदी भी सलाखों के पीछे रहकर पति का दीदार कर सकेंगी। राज्य महिला आयोग का पत्र जारी होने के बाद जेल प्रशासन तैयारियों में जुटा है। शनिवार को सामाजिक संगठन के सहयोग से जेल की महिला बंदियों को व्रत सामग्री व अन्य सामान वितरित किया गया। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौाहन की ओर से जो पत्र जारी किया गया है, उसमें कारागार की महिला बंदियों और पुरुष बंदियों के लिए करवा चौथ पर विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र जारी होने के बाद जेल प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया। शनिवार को जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने संजीव महिला संस्थान के सहयोग से करवा चौथ व्रत से जुड़ी सामग्री व श्रृंगार का सामान वितरित किया। उन्होंने बताया कि महिला बंदी अपने पति का दीदार कर व्रत खोलेंगी। वहीं कारागार में बंद पुरुष बंदी के पत्नियां भी अपने पति का दीदार कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि 24 तारीख को अहोई अष्टमी का व्रत है, जिसकी सामग्री सभी महिला बंदियों को अभी से ही सौंप दी गई है। इस अवसर पर डिप्टी जेलर अलका सिंह, सरिता जैन, अंजु गर्ग, रजनी गोयल व निधि जैन का विशेष योगदान रहा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।