ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठचित्रों में पिरोया महिला सशक्तिकरण

चित्रों में पिरोया महिला सशक्तिकरण

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को सीसीएसयू कैंपस के ललित कला विभाग में महिला सशक्तिकरण को चित्रों में पिरोया गया। स्टूडेंट ने 130 चित्रों में...

चित्रों में पिरोया महिला सशक्तिकरण
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 07 Mar 2022 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को सीसीएसयू कैंपस के ललित कला विभाग में महिला सशक्तिकरण को चित्रों में पिरोया गया। स्टूडेंट ने 130 चित्रों में महिला के समाज में योगदान को प्रस्तुत किया।

उद्घाटन कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने किया। कुलपति ने महिला दिवस थीम पर स्टूडेंट द्वारा बनाए चित्रों की सराहना की। संयोजिका डॉ. अलका तिवारी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही समाज और राष्ट्र सशक्त होगा। प्रो वीसी प्रो. वाई विमला, चीफ प्रॉक्टर प्रो. वीरपाल सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रो. भूपेंद्र राणा, प्रो. हरे कृष्णा, प्रो. जयमाला, प्रो. बिंदु शर्मा, दीपा और कृतिका दीप कौर मौजूद रहीं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें