Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsWomen Defrauded in Modinagar Loan Scam Thousands Taken by Bank Employees
लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से ठगी
Meerut News - मेरठ की महिलाओं के साथ मोदीनगर में लोन दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि बैंक कर्मचारियों ने 50 हजार के लोन के लिए उनसे 2-3 हजार रुपये लिए, लेकिन लोन नहीं मिला।...
Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठFri, 5 Sep 2025 04:55 AM

लोन दिलाने के नाम पर मेरठ निवासी महिलाओं के साथ मोदीनगर में ठगी का मामला सामने आया है। महिलाओं ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर गुरुवार को मोदीनगर थाने पर हंगामा किया। मेरठ के गांव जानी निवासी भूरी, अफसाना, तब्सुम, साबिया, साजिदा और महजबी का आरोप है मोदीनगर स्थित निजी बैंक के कर्मचारियों ने 50 हजार का लोन दिलाने की बात कहकर महिलाओं से दो से तीन हजार रुपये लिए। अब लोन नहीं मिल रहा। पीड़ितों ने बताया करीब पांच दर्जन महिलाओं के साथ लाखों की ठगी की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




