महिलाओं ने हर्षोल्लास से व्रत रखकर किया होलिका पूजन
Meerut News - दौराला में महिलाओं ने सोमवार को व्रत रखकर होलिका पूजन किया। वे बच्चों के साथ होलिका स्थल पर पहुँची और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। होलिका का दहन शुभ मुहूर्त में किया गया। पुलिस ने सुरक्षा के लिए व्यवस्था की और शांति बनाए रखने की अपील की।

दौराला। क्षेत्र में महिलाओं ने सोमवार को व्रत रखकर हर्षोल्लास से होलिका पूजन किया। महिलाएं बच्चों को साथ लेकर होलिका स्थल पर पहुंची और विधिवत पूजन किया तथा परिवार-बच्चों की खुशहाली के लिए मनोकामना मांगी। नगर पंचायत लावड़, नगरपंचायत दौराला और क्षेत्र के गांवों में महिलाओं ने व्रत रखकर होली स्थल पर पहुंचकर होलिका पूजन किया और मन्नत मांगी। देर शाम शुभ मुहूर्त में होलिका का विधिवत दहन किया गया और होलिका माता, भक्त प्रहलाद के जयकारे लगाते हुए होली गाई। उधर, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही पुलिस ने त्योहार पर शांति बनाए रखने की अपील करते हुए शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



