ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठसफलता का परचम लहरा रही हैं महिलाएं

सफलता का परचम लहरा रही हैं महिलाएं

देश के विकास में महिलाओं की अग्रणीय भूमिका है। आज प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं सफलता का परचम लहरा रही हैं। इससे देश को गति मिल रही है। सुभारती विवि...

सफलता का परचम लहरा रही हैं महिलाएं
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 07 Mar 2022 10:45 PM
ऐप पर पढ़ें

देश के विकास में महिलाओं की अग्रणीय भूमिका है। आज प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं सफलता का परचम लहरा रही हैं। इससे देश को गति मिल रही है। सुभारती विवि में महिला दिवस पर हुए कार्यक्रम में यह बात कुलाधिपति स्तुति नारायण कक्कड़ ने कही।

विवि में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि एआईयू दिल्ली की सेक्रेट्री जनरल डॉ. पंकज मित्तल ने कहा कि महिलाएं अपनी योग्यता से समाज के हर कार्य को साहस के साथ कर सकती हैं। शिक्षित नारी ही समाज में बदलाव लेकर आती है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने महिलाओं को शिक्षित कर जागरूकता के साथ समाज की मुख्यधारा से जुड़ने हेतु प्रेरित किया। कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल ने कहा कि सुभारती विवि में नारियों को सशक्त बनाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में कुलपति डॉ. निहारिका वोहरा, प्रतिकुलपति डॉ. सिन्गधा पटनायक, डीन डॉ. आरके घई, प्रतिकुलपति डॉ. अभय शंकरगौड़ा, सैयद जफर हुसैन सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।

इनको मिला सम्मान

विवि में डॉ.पंकज मित्तल, डॉ. निहारिका वोहरा, अनामिका जैन अम्बर, डॉ. पूनम देवदत्त, डॉ. रेणू भगत, ऋचा सिंह, पदमश्री नलनी अस्थाना, पदमश्री कमालिनी अस्थाना, डॉ. क्रिस्टीना, अंशू त्यागी, डॉ. सिन्गधा पटनायक।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें