ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठछुर से महिलाओं-बच्चों ने भी किया गाजीपुर कूच

छुर से महिलाओं-बच्चों ने भी किया गाजीपुर कूच

छुर गांव से पुरुषों के बाद अब महिलाओं ने भी गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शिरकत के लिए कूच कर दिया है। रविवार को दर्जनभर महिलाएं पुरुषों...

छुर से महिलाओं-बच्चों ने भी किया गाजीपुर कूच
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 01 Feb 2021 03:17 AM
ऐप पर पढ़ें

सरधना। संवाददाता

छुर गांव से पुरुषों के बाद अब महिलाओं ने भी गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शिरकत के लिए कूच कर दिया है। रविवार को दर्जनभर महिलाएं पुरुषों के साथ ट्रैक्टर-ट्रालियों से गाजीपुर के लिए निकली। महिलाओं ने कहा कि वे भी किसी से कम नहीं हैं। पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन में साथ देंगी।

बता दें कि गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में सरधना क्षेत्र के किसान बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आसपास क्षेत्र के किसान 26 जनवरी के हुई हिंसा के बाद लौट आए थे, लेकिन छुर गांव के किसान वहीं पर जमे हुए थे। हिंसा के बाद आंदोलन को समाप्त कराने की तैयारी शुरू हुई तो छुर गांव से रात में ही किसान राकेश टिकैत के समर्थन में गाजीपुर पहुंच गए थे। उसके बाद से लगातार किसानों का वहां पहुंचने का सिलसिला जारी है। रविवार को छुर गांव से पुरुषों के साथ दर्जनभर महिलाएं भी आंदोलन में शिरकत करने पहुंच गईं। महिलाओं ने कहा कि जब तक कृषि बिल वापस नहीं होगा तब तक वे गाजीपुर बॉर्डर पर ही रहेंगी। महिलाओं में मुन्नी, विमला, मुनेश, अंशो, कोमल, बाला, राकेश, कमलेश आदि रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें