
हड़कंपः गंगा बैराज से महिला ने लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाई जान
Meerut News - शुक्रवार सुबह गंगा बैराज पुल पर एक महिला ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और गोताखोरों ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। महिला की पहचान अंजुम (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है।
शहर कोतवाली के गंगा बैराज पुल पर शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने अचानक गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना को देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिससे आसपास भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की पहचान अंजुम (35 वर्ष) पत्नी गुलजार, निवासी सहसपुर थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ के रूप में हुई। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक महिला ने गंगा बैराज के गेट नंबर पांच से गंगा में छलांग लगा दी।
महिला के नदी में कूदते ही वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस एंव गोताखोर नाव लेकर मौके पर पहुंचे। काफी प्रयासों के बाद महिला को नदी से बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान महिला को देखने के लिए मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। महिला की पहचान अंजुम (35 वर्ष) पत्नी गुलजार, निवासी सहसपुर थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ के रूप में हुई। पुलिस ने महिला को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक परिजन महिला को मानसिक रूप से अस्वस्थ बता रहे है। फिलहाल महिला का उपचार जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ---- वर्जन... सुबह सूचना मिली थी कि एक महिला ने गंगा बैराज से नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया है। पुलिस ने तत्काल गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू कर महिला को सुरक्षित बचा लिया। महिला के परिजनों से पूछताछ की गई है। महिला के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। - संग्राम सिंह, सीओ सिटी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




