मेरठ में दिन निकलते ही एक महिला की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने चाकू से आंख थोड़ी और गर्दन काट दी।
घटनाक्रम जानी थाना क्षेत्र के कलंजरी गांव का है। यहां के दीपक शर्मा विभिन्न कंपनियों में रखे जाने वाले मजदूरों की ठेकेदारी करते हैं। इस सिलसिले में ज्यादातर उनका घर से बाहर रहना होता है। घर में दीपक की पत्नी कुमुद शर्मा (40) व उनके दो बच्चे रहते हैं। दोनों बच्चे बुधवार सुबह स्कूल चले गए। घर में कुमुद अकेली काम कर रही थी। उनके देवर के दो बच्चे छत पर खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े 8 बजे बच्चों ने कुमुद की लाश कमरे में पड़ी देखी। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। हत्यारोपी ने चाकू से एक आंख फोड़ रखी थी। गर्दन पर दर्जनों वार किए हुए थे। आधा चाकू गर्दन में अटका मिला, जबकि उसका आधा हिस्सा जमीन पर पड़ा था। माना जा रहा है कि हत्यारे ने तब तक वार किए, जब तक चाकू टूट न गया। पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। वारदात की वजह की जांच हो रही है। पडोरियों का कहना है कि वारदात से चंद मिनट पहले एक भिखारी भीख मांगने आया था। हो सकता है कि उसे ने कत्ल किया हो। हालांकि किसी ने घर में घुसते या बाहर निकलते किसी को नहीं देखा है।