सिवाल गंगनहर में महिला कूदी, तलाश जारी
Meerut News - जानीखुर्द में एक महिला ने सोमवार को सिवाल गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। तेज बहाव के कारण वह तुरंत बह गई। पुलिस और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। महिला पहले ई-रिक्शा से आई थी और बदहवास अवस्था में इधर-उधर घूम रही थी।

जानीखुर्द। सोमवार को एक महिला ने सिवाल गंगनहर में छलांग लगा दी। पानी के तेज बहाव व गंगनहर में अधिक पानी होने के चलते देखते ही देखते महिला पानी में बह गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंगनहर में महिला को काफी तलाशा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। सोमवार दोपहर एक महिला बदहवास हालत में सिवालखास-मोहिउद्दीनपुर मार्ग से ई रिक्शा में सवार होकर सिवाल पुल पर पहुंची और परेशान हालत में इधर उधर घूमने लगी। इससे पहले ग्रामीण कुछ समझ पाते महिला गंगनहर में कूद गई। घटना के चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर जानी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की लेकिन महिला का कुछ पता नही चल सका।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


