महिला ने पड़ोसियों पर लगाया मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप
नगर पंचायत दौराला की एक महिला ने अपने पड़ोसी और उनके परिवार पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का पति बाहर काम करता है और वह अपने बेटे के साथ घर पर अकेली रहती है। आरोपी ने महिला के साथ अभद्रता की और धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

नगर पंचायत दौराला निवासी एक महिला ने सोमवार को थाने पहुंचकर पड़ोसी महिला सहित तीन लोगों पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया। दौराला थाने पर दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसका पति बाहर नौकरी करता है और वह अपने बेटे के साथ अपने घर पर रहती है। पड़ोसी राहुल ने उसके साथ की। विरोध करने पर आरोपी ने अपने पिता कृष्णपाल, मां बबली और चाचा अनिल के साथ मिलकर उसके घर में घुसकर उसके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज कर मारपीट की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर मौके से भाग निकले। इंस्पेक्टर दौराला सुमनकुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


