
ऊंचा सद्दीकनगर में महिला ने मकान पर लगाया बिकाऊ का पोस्टर
संक्षेप: Meerut News - लिसाड़ी गेट में एक महिला ने भूमाफिया के कारण अपने घर पर बिकाऊ के पोस्टर लगाए हैं। आरोप है कि उसके जेठों ने मिलकर उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है और उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
लिसाड़ी गेट के ऊंचा सद्दीकनगर में एक महिला ने अपने घर पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए। महिला का कहना है कि भूमाफिया के कारण वह घर छोड़ने को मजबूर है। उसकी जमीन पर सरेआम कब्जा किया जा रहा है। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी परिवार समेत मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला के घर पोस्टर लगाने की जानकारी मिलते ही लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि उसके पति का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। पति की दो भाइयों के साथ दो फर्म थी।

इसमें तीनों का 33 प्रतिशत का हिस्सा है। आरोप है कि दोनों जेठ ने दबंगों के साथ मिलकर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया और इस पर प्लाटिंग शुरू कर दी। विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। थाने पर शिकायत की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। ऐसे में उनके सामने पलायन के अलावा कोई विकल्प नहीं है। महिला ने शनिवार को मकान पर बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए। इसका पता लगते ही थाना लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और रिपोर्ट दर्ज की। कहना इनका... इस मामले में पूर्व में लोहियानगर थाने में मुकदमा दर्ज है, महिला ने मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए थे, अब पोस्टर को हटा दिया गया है, लोहियानगर पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं - आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




