महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
क्षेत्र के ग्राम रामपुर घोरिया में एक महिला की सोमवार देररात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। सीओ...
क्षेत्र के ग्राम रामपुर घोरिया में एक महिला की सोमवार देररात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। सीओ मवाना ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है। मृतका के भाई ने पति और सास-ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
माखननगर निवासी शिवकुमार ने बताया कि उसकी बहन कविता (35) की शादी लगभग 17 वर्ष पूर्व रामपुर घोरिया निवासी राजीव से हुई थी। राजीव शादी के बाद से ही कविता को प्रताड़ित करता था। उनके दो बच्चे भी हैं। इस बाबत को लेकर कई मर्तबा पुलिस से भी शिकायत की थी। कविता बीते 4 वर्षों से मायके में ही रह रही थी। बीते साल ही वह सुलहनामा होने के बाद ससुराल आई थी। सोमवार शाम कविता ने मायके में भाभी से फोन पर बताया था कि उसका पति और सास-ससुर उसके साथ मारपीट करते हैं। इसके बाद से कविता का फोन स्विच ऑफ आता रहा। मंगलवार सुबह उन्हें कविता के आत्महत्या करने की सूचना मिली। उन्होंने थाना प्रभारी शिवदत्त सिंह को बताया कि सोमवार देर रात उनकी बहन की हत्या करने के बाद शव को चुन्नी से गार्डर पर लटकाया गया। शिवकुमार ने पति राजीव और सास ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना पर तहरीर दी है। सूचना पर सीओ मवाना यूएन मिश्र ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम से जांच कराई।