ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठबाइक से गिरकर महिला की मौत, परिवार में मचा कोराहम

बाइक से गिरकर महिला की मौत, परिवार में मचा कोराहम

गुरुवार दोपहर पति के साथ कालंद से सरधना आ रही एक महिला की बाइक से गिरने के बाद मौत हो गई। यह हादसा कालंद रोड पर आक्सफोर्ड स्कूल के निकट हुआ। महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत...

बाइक से गिरकर महिला की मौत, परिवार में मचा कोराहम
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मेरठFri, 24 Jul 2020 03:16 AM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार दोपहर पति के साथ कालंद से सरधना आ रही एक महिला की बाइक से गिरने के बाद मौत हो गई। यह हादसा कालंद रोड पर आक्सफोर्ड स्कूल के निकट हुआ। महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ गांव ले गए। जहां उन्होंने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, हादसे को लेकर मृतका के परिवार में मातमी माहौल छाया हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार कालंद निवासी मंगल सैनी अपनी पत्नी श्यामो देवी के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से सरधनाआ रहा था। जैसे ही वह बीच रास्ते में आक्सफोर्ड स्कूल के निकट पहुंचा तो अचानक बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया। जिसके चलते बाइक अनियंत्रित हुई और सड़क पर गिर गई। इस दौरान दोनों पति पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। श्यामो देवी की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की मदद से उन्हें नगर के एक निजि अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने श्यामो देवी को मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना का पता चलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ लिया और गांव चले गए। परिजनों ने देर रात गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े