फास्ट फूड विक्रेता को प्रेमिका ने पीटा
Meerut News - शुक्रवार शाम, मेडिकल थाना क्षेत्र में एक महिला ने फास्ट फूड विक्रेता पर हमला कर दिया। महिला ने बताया कि वह उस युवक की प्रेमिका है, जिसने गुपचुप तरीके से एक अन्य स्थान पर रहने लगा था। युवक की पत्नी ने...

मेडिकल थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम फास्ट फूड विक्रेता को एक महिला ने एकाएक पीटना शुरू कर दिया। लोगों ने रोकने का प्रयास किया तो महिला बरस पड़ी। उसने बताया कि वह उस युवक की प्रेमिका है। काफी देर हंगामा होता रहा। बाद में महिला बिना कार्रवाई किए लौट गई। मामला पीवीएस चौकी क्षेत्र का है, जहां एक युवक फास्ट फूड की दुकान चलाता है। शुक्रवार शाम वह युवक अपनी पत्नी के साथ दुकान पर बैठा था तभी उसकी प्रेमिका वहां आ गयी और उसे पीटना शुरू कर दिया। युवक की पत्नी ने विरोध करने का प्रयास किया लेकिन महिला ने एक नहीं सुनी। युवक को जमीन पर गिरा दिया और जमकर हाथापाई करने लगी। अफरातफरी के बीच पुलिस पहुंची। पहले तो पुलिस मूकदर्शक बनी रही लेकिन जब लोगों ने कहा तो उन्होंने महिला को संभाला। महिला ने बताया कि यह युवक उसका प्रेमी है। एक जगह उसने मकान किराये पर लिया था, जहां वह मिलते थे। अब गुपचुप उसने वह मकान छोड़कर कहीं और रहना शुरू कर दिया। वह उससे इसकी वजह पूछने आई है। काफी देर हंगामा होता रहा। इसके बाद महिला लौट गई। इंस्पेक्टर मेडिकल ने बताया कि कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


