Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsWoman Alleges False Cases Against Husband Seeks Justice
पति को झूठे मुकदमे में फंसाने का लगाया आरोप

पति को झूठे मुकदमे में फंसाने का लगाया आरोप

संक्षेप:

Meerut News - मेडिकल थाना क्षेत्र की निवासी सृष्टि ने आरोप लगाया कि उसके पति मुकुल सैनी के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। सृष्टि का कहना है कि उनका पति एक शांत स्वभाव का व्यक्ति है और उन्हें षड्यंत्र के तहत...

Sep 12, 2025 04:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

मेडिकल थाना क्षेत्र के ए ब्लॉक सोमदत्त सिटी निवासी सृष्टि पत्नी मुकुल सैनी ने आरोप लगाया कि उसके पति के खिलाफ लगातार झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके पति मुकुल सैनी एक शांत स्वभाव और कानून मानने वाले व्यक्ति हैं, लेकिन उन्हें षड्यंत्र के तहत फर्जी मामलों में फंसाया जा रहा है। पीड़िता सृष्टि ने आरोप लगाया कि दो युवक परिवार को परेशान कर रहे हैं। इतना ही नहीं धमकी देकर पैसों की भी मांग की जाती है और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी जाती है। उधर, एसएसपी ऑफिस में जनसुनवाई कर रहे सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें