पत्नी पर शराबी पति ने ब्लेड से किया हमला
टीपीनगर थाना क्षेत्र की महिला ने अपने पति पर नशे में ब्लेड से हमला करने का आरोप लगाया है। पति के गाली-गलौज करने और मारपीट करने के बाद उसने महिला पर हमला किया। महिला ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष से मदद मांगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टीपीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरम निवासी महिला ने अपने पति पर नशे में ब्लेड से हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। शुक्रवार सुबह जूली साहनी टीपीनगर थाने पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि उसका पति बिना बताए घर से चला गया था। घर लौटने पर उसने दुकान से सब्जी लाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट की। इस दौरान उसने ब्लेड से हमला कर दिया। पीड़िता ने अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। घायल अवस्था में महिला ने सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष कल्पना पांडेय से मदद की गुहार लगाई।
कल्पना पांडेय पीड़िता की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। टीपीनगर थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


