Meerut News: पेट्रोल डालकर विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास, मचा हड़कंप
Meerut News: शामली में मोहल्ला मंडी चमारान नई बस्ती की सुमन ने अपने दामाद पर और उसकी पत्नी साजिदा के साथ मारपीट करने, गाली-गलौज करने और पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Meerut News: मोहल्ला मंडी चमारान नई बस्ती में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट, गाली-गलौज और पेट्रोल डालकर आग लगाने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस केा मामले की जानकारी दी। नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी थी। शामली जिले के थाना भवन निवासी सुमन ने तहरीर देते हुए बताया कि करीब आठ वर्ष पहले उसकी बेटी साजिदा की शादी मंडी चमारान नई बस्ती निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के करीब पांच वर्ष तक सब ठीक रहा, लेकिन इसके बाद पति आए दिन साजिदा के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगा।सुमन
का आरोप है कि उसका दामाद अन्य युवतियों से फोन पर बातचीत करता है। साजिदा द्वारा इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि बीते गुरुवार को बाइक को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान पति ने बाइक से पेट्रोल निकालकर साजिदा के ऊपर डाल दिया और उसे आग लगाने का प्रयास किया। चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। जिसके चलते साजिदा की जान बच पाई। पीड़िता की मां ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।


