युवक की जीभ जोड़ने में नाकाम रहे डॉक्टर, अब जिदंगीभर नहीं बोल पाएगा विपिन
Meerut News - 19 जनवरी को संजयपुरी कॉलोनी में पत्नी ईशा ने भोजन बनाने के विवाद में पति विपिन की जीभ काट दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जीभ को जोड़ने में असफलता हासिल की। विपिन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई, लेकिन वह अब जिंदगी भर नहीं बोल पाएगा। परिवार ने कटी हुई जीभ को संभालकर रखा है और मामले में चार्जशीट जल्द भेजी जाएगी।

रील के चक्कर में भोजन बनाने के विवाद में पत्नी ने जिस युवक की जीभ काट ली थी, उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डॉक्टर उसकी जीभ को जोड़ने में नाकाम रहे। पीड़ित विपिन अब जिंदगी भर बोल नहीं पाएगा। विपिन को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। वह अपने घर पहुंच गया। युवक सदमे में है और किसी को अपने कमरे में घुसने नहीं दे रहा। परिजनों ने उसकी कटी हुई जीभ फ्रिज में संभालकर रखी हुई है। युवक ने इशारे में बताया कि अब वह अपनी पत्नी से जिंदगी भर संबंध नहीं रखेगा। नगर की संजयपुरी कॉलोनी में 19 जनवरी की रात भोजन बनाने के विवाद में पत्नी ईशा ने दांत से युवक विपिन की जीभ काट ली थी।
इस मामले में मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया था। परिजनों ने विपिन को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को विपिन की मेरठ के अस्पताल से छुट्टी हो गई और वह अपने घर आ गए। भाई सन्नी ने बताया कि डॉक्टर कटी हुई जीभ जोड़ने में नाकाम रहे और अब विपिन जिंदगीभर बोल नहीं पाएगा। सन्नी ने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि यदि जीभ की प्लास्टिक सर्जरी कर देंगे, तब भी विपिन पहले जैसे नहीं बोल पाएगा। परिजनों ने कोर्ट में केस की गवाही के लिए कटी हुई जीभ को संभाल कर रखा हुआ है। सन्नी ने बताया कि अब वह जिंदगीभर ईशा से कोई मतलब नहीं रखेगा। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना का कहना है कि अब इस मामले में जल्द चार्जशीट भेज दी जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




