ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठविश्व हिन्दू कांग्रेस को संबोधित करेंगे मेरठ के अजय गुप्ता

विश्व हिन्दू कांग्रेस को संबोधित करेंगे मेरठ के अजय गुप्ता

शिकागो में होने वाले विश्व हिन्दू कांग्रेस को हिन्दू इकोनॉमिक फोरम के यूपी-उत्तराखंड के संयोजक मेरठ निवासी समाजसेवी अजय गुप्ता भी संबोधित करेंगे। 7 से 9 सितंबर तक होने वाले हिन्दू अजय गुप्ता के...

विश्व हिन्दू कांग्रेस को संबोधित करेंगे मेरठ के अजय गुप्ता
हिन्दुस्तान टीम,मेरठFri, 07 Sep 2018 02:23 AM
ऐप पर पढ़ें

शिकागो में होने वाले विश्व हिन्दू कांग्रेस को हिन्दू इकोनॉमिक फोरम के यूपी-उत्तराखंड के संयोजक मेरठ निवासी समाजसेवी अजय गुप्ता भी संबोधित करेंगे। 7 से 9 सितंबर तक होने वाले कार्यक्रम में अजय गुप्ता के नेतृत्व में एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता अजय गुप्ता के नेतृत्व में शामिल होंगे। सम्मेलन स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो की विश्व धर्म सभा में दिए गए भाषण की 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

फोरम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मुख्य वक्ता होंगे। अंतिम दिन उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू संबोधित करेंगे। विश्व हिन्दू कांग्रेस में 80 देशों से 2500 से ज्यादा प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। सम्मेलन की थीम ‘सुमनत्रिते सुविक्रांते यानि सामूहिक रूप से चिंतन करें, वीरतापूर्वक प्राप्त करें रखी गई है। विश्व हिन्दू कांग्रेस के आयोजकों में से स्वामी विज्ञानानंद ने बताया कि आरएसएस प्रमुख दुनिया के विभिन्न हिस्सों में बसे हिन्दुओं के एकजुट होने और मानवता के हित में सोचने की जरूरत पर जोर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई धार्मिक सम्मेलन नहीं है। अजय गुप्ता ने बताया कि ‘विश्व हिन्दू कांग्रेस का मकसद हिन्दू समाज को एकजुट करना है। साथ ही समाज के हितों, दुनिया के दूसरे वंचित और हाशिये पर रहने वाले समुदायों की मदद करना भी है।

यह सम्मेलन न तो धार्मिक और न ही दार्शनिक है। इसमें आधुनिक समय में किसी समुदाय की तरक्की के लिए जरूरी और प्रासंगिक विषयों पर भी विचार किया जाएगा। आर्थिक, शैक्षणिक, मीडिया, सांगठनिक, राजनीतिक, महिलाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सत्र रखे जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें