Meerut News: हिन्दु्स्तान खास : युवाओं को उद्योग के लिए कर्ज देने में वेस्ट ने लगाई छलांग, टॉप टेन में चार जिले

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: प्रदेश के टॉप-10 जिलों में पश्चिम यूपी के चार जिलों ने स्थान बनाया है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में युवाओं को बिना ब्याज का ऋण (₹पांच लाख तक) उपलब्ध कराया जा रहा है। मेरठ की रैंपिंग में सुधार हुआ है, जो पिछले वर्ष 51वें स्थान पर थी, इस बार टॉप टेन में शामिल हो गई है।

Meerut News: हिन्दु्स्तान खास : युवाओं को उद्योग के लिए कर्ज देने में वेस्ट ने लगाई छलांग, टॉप टेन में चार जिले

Meerut News: प्रदेश में युवाओं को स्वरोजगार और उद्योग स्थापित करने के लिए वित्तीय मदद (कर्ज) देने में पश्चिमी यूपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में प्रदेश के टॉप-10 जिलों में पश्चिम यूपी के चार जिलों ने अपनी जगह बनाई है। इनमें मेरठ, बिजनौर, नोएडा, बुलंदशहर शामिल है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत युवाओं को लोन देने में पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले पश्चिमांचल के जिलों में बड़ा सुधार दिखा है। रैकिंग में मेरठ कई जिलों ने ऊंची छलांग लगाई है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत युवाओं को बिना ब्याज और बिना गारंटी का ऋण (₹पांच लाख तक) उपलब्ध कराकर उद्यमी बनाने में भले ही सूबे में अमेठी पहले नंबर पर है। देवरिया ने तीसरा, फिरोजाबाद ने चौथा एवं गौतमबुद्धनगर (नोएडा) ने पांचवा, बुलदंशहर ने छठवां स्थान हासिल किया है। इनके अलावा बाराबंकी ने सातवां, सुल्तानपुर ने आठवां, मेरठ ने नौवां एवं कानपुर देहात ने 10वां स्थान हासिल किया है。

पिछले साल के मुकाबले मेरठ की रैकिंग सुधरी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में मेरठ जनपद की बीते वित्तीय वर्ष के मुकाबले रैकिंग में बड़ा सुधार आया है। पिछले वित्तीय वर्ष की शुरूआत में सूबे के जिलों की रैकिंग सूची में मेरठ टॉप फाइव में रहा, लेकिन धीरे-धीरे रैकिंग गिरती गई और खिसककर 51वे नंबर पर पहुंच गया था। इस बार रैकिंग में बड़ा सुधार आया है। टॉप टेन में मेरठ ने अपनी जगह बनाई है। उद्योग विभाग के अधिकारियों का मानना है कि बैंकों में लोन के आवेदनों के निस्तारण की धीमी गति से मेरठ जनपद सूबे में रैकिंग में पिछड़ गया था।

प्रमुख योजनाएं: युवाओं को उद्योग के लिए

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के अंतर्गत लोन दिए जा रहे हैं। युवा उद्यमियों को पांच लाख तक का ऋण चार वर्षों के लिए शत-प्रतिशत ब्याज-मुक्त और बिना किसी गारंटी (कोलैटरल) के दिया जा रहा है।

सूबे में टॉप टेन जनपदों की स्थिति

जनपद लक्ष्य हासिल किया

अमेठी: 126.49 फीसदी

बिजनौर: 123.62 फीसदी

देवरिया:

फिरोजाबाद:

गौतमबुद्धनगर :

बुलंदशहर:

बाराबंकी:

सुल्तानपुर:

मेरठ :

कानपुर देहात:

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पश्चिम यूपी के कौन से जिले मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में शामिल हैं?
मेरठ, बिजनौर, नोएडा, और बुलंदशहर पश्चिम यूपी के टॉप-10 जिलों में शामिल हैं।
Salim Ahmad

लेखक के बारे में

Salim Ahmad

शॉर्ट बायो: सलीम अहमद पिछले करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में उद्योग, व्यापार और कारोबार बीट कवर कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
सलीम अहमद मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान, मेरठ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में उद्योग, व्यापार और कारोबार पर केंद्रित खबरें करते हैं। उन्होंने प्रिंट एवं डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।

कॅरियर का सफर
सलीम अहमद ने कॅरियर की शुरुआत 1996 में राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद 2000 से 2006 तक अमर उजाला के साथ जुड़े रहे। 2006 में हिन्दुस्तान से जुड़कर काम शुरू किया और वर्तमान में उद्योग, व्यापार और कारोबार क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीए और मास कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की। सलीम कारोबार, उद्योग, व्यापार बीट पर कमांड होने के साथ बिजली, वन विभाग और अन्य जुड़े विषयों पर अच्छी पकड़ रखते हैं।

विजन
उद्योग, व्यापार, कारोबार, फिल्म-इंटरटेनमेंट विषयों पर सलीम की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। सलीम का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इसको केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

विशेषज्ञता
उद्योग और कारोबार पर मजबूत पकड़ है। निर्यात और खेल उद्योग की खबरों में उन्हें महारत हासिल है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।