कल तक आंधी-बारिश के आसार, फिर गर्मी पकड़ेगी रफ्तार

Apr 07, 2026 02:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मेरठ सहित वेस्ट यूपी में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना है। तेज हवाएं और हल्की बारिश आज रात हो सकती है। 8 अप्रैल तक आंधी और तेज बारिश की आशंका है। 9 अप्रैल से मौसम शुष्क होने की उम्मीद है, जिससे गर्मी बढ़ सकती है।

कल तक आंधी-बारिश के आसार, फिर गर्मी पकड़ेगी रफ्तार

पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से 48 घंटे तक मेरठ सहित वेस्ट यूपी के मौसम में बड़े बदलाव के आसार हैं। आज देर रात तक कुछ हिस्सों तेज हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है। आठ अप्रैल की रात तक 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी और तेज बारिश की आशंका है। इस दौरान कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। नौ अप्रैल से मेरठ सहित वेस्ट यूपी में मौसम पूरी तरह से शुष्क होने के आसार हैं। इसके बाद मैदानों में गर्मी के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में मौसमी गतिविधियों के चलते दिन-रात के तापमान में गिरावट हुई है।

सोमवार को मेरठ में दिन-रात का पारा सामान्य से 1.1 एवं 1.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ। मेरठ में न्यूनतम तापमान 16.1 एवं अधिकतम 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा। छह किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली उत्तर-पश्चिमी हवाओं से तापमाान में गिरावट हुई।मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी एवं बारिश के चलते मैदानों में तापमान गिरे हैं। नजीबाबाद बिजनौर में रविवार की रात मैदानों में सबसे ठंडी 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई। उत्तर प्रदेश में भी नजीबाबाद 31 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। मेरठ का एक्यूआई 131 दर्ज हुआ जो मध्यम श्रेणी में है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।