गर्म होगा मौसम, सर्दी को बाय-बाय
मोदीपुरम। होली आने से पहले मौसम का मिजाज गरमाने लगा है। दिन-रात का तापमान बढ़ने के साथ गर्म हवा चलने से मौसम बदल रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी...

मोदीपुरम। होली आने से पहले मौसम का मिजाज गरमाने लगा है। दिन-रात का तापमान बढ़ने के साथ गर्म हवा चलने से मौसम बदल रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी अपना असर दिखाएगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी।
रविवार का दिन दोपहर में गर्म रहा। तेज हवा चलने के कारण तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आने वाले सप्ताह में गर्मी का असर और बढ़ेगा। रात का तापमान 15 डिग्री को पार कर जाएगा, जबकि दिन में भी धीरे-धीरे मौसम बदलेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सभी जिलों में मौसम साफ व शुष्क रहने का अनुमान है। अगले तीन दिन तक दिन के तापमान में 2 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी संभावित है जो 32 से 35 डिग्री तक रहेगा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार किसान देर से बोई गई गेहूं की फसल में आवश्यकतानुसार हल्की सिचाईं करें।
