ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठसर्दी के महीने में मानसून से बरस रहे बादल

सर्दी के महीने में मानसून से बरस रहे बादल

अंतिम पड़ाव की ओर कदम बढ़ा चुके सर्दी के महीने में मौसम का मानसून जैसा हाल हो गया है। पहाड़ों पर निरतंर पहुंच रहे सक्रिय पश्‍चिमी विक्षोभों के चलते मेरठ में जनवरी के आधे महीने में ही सामान्‍य से...

सर्दी के महीने में मानसून से बरस रहे बादल
हिन्दुस्तान टीम,मेरठFri, 17 Jan 2020 02:15 AM
ऐप पर पढ़ें

अंतिम पड़ाव की ओर कदम बढ़ा चुके सर्दी के महीने में मौसम का मानसून जैसा हाल हो गया है। पहाड़ों पर निरतंर पहुंच रहे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के चलते मेरठ में जनवरी के आधे महीने में ही सामान्य से दुगुनी बारिश हो चुकी है। रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम का मिजाज ठंडा बना हुआ है। गुरुवार को दिनभर बारिश एवं ओलावृष्टि का दौर चलता रहा। आज दुपहर तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर इसी तरह से जारी रहेगा। शाम होते-होते बारिश में कमी आएगी और मौसम साफ हो सकता है। कल यानी 18 जनवरी को घना कोहरा दस्तक देगा। हालांकि इसके बाद मेरठ सहित आसपास के क्षेत्रों में जनवरी के आखिर तक बारिश से राहत मिल सकती है।

पहाड़ों पर बने हुए पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर मौजूद चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से मेरठ सहित वेस्ट यूपी में गुरुवार को सुबह से ही बादलों ने भिगोना शुरू कर दिया। सुबह आठ बजे बारिश शुरू हुई। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो तो कहीं पर तेज। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। 11 बजे कुछ समय के लिए धूप निकली, लेकिन जल्द ही सूरज बादलों के आगे जंग हार गया। इसके बाद पूरे दिन रुक-रुककर कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश होती रही। बागपत और मेरठ में देहात में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 15.4 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बुधवार के सापेक्ष दिन के तामपान में 1.8 और रात में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई। मेरठ शहर में दिन का तापमान समान्य से छह डिग्री कम जबकि रात का दो डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड हुआ। मौसम वैज्ञानिक डॉ.एन सुभाष के अनुसार मोदीपुरम क्षेत्र में दिन का तापमान 14.5 और रात का 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मोदीपुरम में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम जबकि रात का एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। डॉ.एन सुभाष के अनुसार गुरुवार तक मोदीपुरम क्षेत्र में 9.6 मिमी बारिश हुई। मेरठ में बुधवार एवं गुरुवार शाम 5.30 बजे तक कुल पांच मिमी बारिश हुई। डॉ.सुभाष के अनुसार आज भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें