तहसील रोड पर फटी पाइपलाइन, आधे नगर की जलापूर्ति ठप

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - तहसील रोड पर जल निगम द्वारा नई पाइपलाइन डालने के दौरान पुरानी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे आधे नगर में जलापूर्ति ठप हो गई। लोगों को पानी की भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने जल निगम से फटी पाइपलाइन की मरम्मत और मानक के अनुसार कार्य करने की मांग की।

तहसील रोड पर फटी पाइपलाइन, आधे नगर की जलापूर्ति ठप

तहसील रोड पर जल निगम द्वारा डाली जा रही पाइपलाइन के दौरान पुरानी लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से आधे नगर की जलापूर्ति ठप हो गई। अचानक जलापूर्ति बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी। जिसके चलते लोगों में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ था। तहसील रोड पर जल निगम की ओर से नई पाइपलाइन डालने के लिए खुदाई का कार्य चल रहा है। इसी दौरान कई स्थानों पर पुरानी पाइपलाइन फट गई, जिससे पानी की सप्लाई बाधित हो गई। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से तहसील रोड के अलावा आसपास के मोहल्लों और शहर के बड़े हिस्से में जलापूर्ति प्रभावित रही।

पानी न आने से सुबह से ही लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई घरों में पेयजल का संकट खड़ा हो गया, जबकि लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि जल निगम की टीम बिना मानक के कार्य कर रही है। पुरानी लाइन को बचाए बिना खुदाई चल रही है, जिसके चलते जगह-जगह से पुरानी पाइपलाइन फट रही है। लोगों ने पालिका अधिकारियों से जल्द से जल्द फटी पाइपलाइन की मरम्मत कराने व जल निगम से पुरानी पाइपलाइन को बचाकर खुदाई करने की मांग की।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।