तहसील रोड पर ठप रही पेयजल आपूर्ति, परेशान रहे लोग
Meerut News - सोमवार को तहसील रोड और आसपास की बस्तियों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। पाइप लाइन फटने के कारण लोग दो दिन तक पानी के लिए परेशान रहे। हालांकि, शाम को जलापूर्ति सुचारू हो गई। ओवरहेड टैंक की सफाई कार्य के कारण भी समस्या उत्पन्न हुई थी। लोगों ने राहत की सांस ली।

सोमवार को पेयजल आपूर्ति ठप रहने से तहसील रोड व आसपास बस्ती के लोगों को परेशान होना पड़ा। दो दिन से पेयजल आपूर्ति यहां बाधित है। सोमवार को टंकी की पाइप लाइन फटने के कारण पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। लाइन दुरुस्त होने के बाद शाम को जलापूर्ति सुचारू हो सकी जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि दो दिन से नगर पालिका में बने ओवरहेड टैंक की सफाई का कार्य चल रहा है। इस कारण पेयजल आपूर्ति बाधित है। पंप से पानी की सप्लाई तो की जा रही है, लेकिन पर्याप्त प्रेशर नहीं होने के कारण घरों तक ठीक पानी नहीं पहुंच रहा है।
सोमवार को यह समस्या और गहरा गई। दरअसल, तहसील रोड पर नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। यहीं पर निर्माण के दौरान टंकी की पाइप लाइन फट गई जिससे कई बस्ती की जलापूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। दिनभर लोगों को पीने का पानी नहीं मिल सका। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरे दिन लाइन को दुरुस्त करने का काम किया गया। शाम को लाइन ठीक होने के बाद जलापूर्ति सुचारू की गई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। अभी टैंक की सफाई का कार्य अभी चलना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


