Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsVyas Ceremony Concludes at Ch Charan Singh University Sanskrit Emphasized for Moral Development
व्यास समारोह में आखिरी दिन विजेताओं का सम्मान

व्यास समारोह में आखिरी दिन विजेताओं का सम्मान

संक्षेप: Meerut News - चौ. चरण सिंह विवि में संस्कृत को समर्पित व्यास समारोह का समापन हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। वक्ताओं ने संस्कृत को नैतिक विकास के लिए आवश्यक बताया। समारोह में कुलपति, रजिस्ट्रार और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। योग प्रतियोगिता के विजेताओं को नगद पुरस्कार भी दिए गए।

Thu, 30 Oct 2025 01:10 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

चौ.चरण सिंह विवि कैंपस में सात दिन से संस्कृत को समर्पित व्यास समारोह बुधवार को संपन्न हो गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए वक्ताओं ने नैतिक विकास के लिए संस्कृत को जरुरी बताया। समापन समारोह की शुरुआत वैदिक मंगलाचरण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला, प्रोवीसी प्रो.मृदुल गुप्ता, प्रो.अभिराजराजेन्द्र मिश्र, प्रो.सुधाकराचार्य त्रिपाठी, रजिस्ट्रार अनिल यादव, वित्त अधिकारी रमेश चन्द्र, डीएसडब्ल्यू प्रो.भूपेन्द्र राणा और प्रो.मयूरी भाटिया समापन समारोह में मौजूद रहीं। प्रो.संगीता शुक्ल ने 34 वर्षों से जारी व्यास समारोह को प्रेरक बताया। रजिस्ट्रार डॉ.अनिल यादव एवं वित्त अधिकारी रमेश चंद्र ने समाज में संस्कृत की जरुरत पर जोर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कहा यह नैतिक विकास में सहायक है। विभागाध्यक्ष डॉ.प्रशांत शर्मा ने रिपोर्ट पेश की। समन्वयक प्रो.वाचस्पति मिश्र के अनुसार डीएमए एवं आरजी गर्ल्स पीजी कॉलेज बाबूराम स्मारयित्री चलवैयजयन्ती के विजेता बने। यौगिक प्रतिस्पर्धा ने भी यह चलवैयजयन्ती जीती। प्रो.सुधाकराचार्य त्रिपाठी ने कनकमन्जरी छन्दोबद्ध रचना प्रस्तुत की। डॉ.सन्तोष कुमारी, प्रो.पूनम लखनपाल, डॉ.राजबीर, डॉ.नरेन्द्र कुमार, डॉ. ओमपाल सिंह, तुषार गोयल, डॉ.रक्षिता, मनीष स्वामी, साहिल तरीका, शुभम एवं प्रिंस मौजूद रहे। ये रहे विजेता अन्तर्विद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल गायन में दीवान पब्लिक स्कूल जागृति विहार से जाह्नवी अग्रवाल एवं अभिषेक उपाध्याय क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय रहे। डीएमए से अग्रिमा सिंह तृतीय रहीं। सामूहिक गायन में डीएमए से चिन्मय, रिशिका, अश्नूर, परी, शर्वनी, आराध्या, संस्कृति प्रथम जबकि सामूहिक नृत्य में दीवान पब्लिक स्कूल से आराध्या, भाव्या रस्तौगी, अनन्या अग्रवाल, रोहिणी, अंशिका सिंह, प्रणिका शर्मा, अग्रिमा सैनी, जाह्नवी एवं चार्वी प्रथम रहे। डीएमए से ही आन्या एवं वैष्णवी द्वितीय रहीं। नाटिका में दीवान स्कूल प्रथम एवं डीएमए द्वितीय रहा। दोनों टीमों में नव्या जैन, अर्णव मिश्र, अवनि सिंह, शौर्य तोमर, आर्यवीर फौजदार, अक्षित, शौर्य सिन्धु, अग्रिमा, संस्कृति, शिव नायर, अतिशय, सक्षम, अर्जुन एवं उमाक्ष शामिल रहे। संस्कृत लघुकथा में डीएमए से शौर्य सिन्धु प्रथम, भागवती कथाव्यास में टीना प्रथम, सृष्टि एवं अदिति पुण्डीर द्वितीय, अंशिका तृतीय और डेजी को विशिष्ट सम्मान मिला। योग प्रतियोगिता के विजेता को नगद पुरस्कार जूनियर बालिका में बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, द अध्ययन स्कूल, दीवान पब्लिक स्कूल, जूनियर बालक वर्ग में डीवाईएसए, सेंट जेवियर वर्ल्ड स्कूल, बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर, सीनियर बालक-बालिका वर्ग में यूपीवाईएसए, ऋषियोगशाला, सीसीएसयू कैंपस एवं एसएसवी हापुड़ ने क्रमश: 51 सौ, 31 सौ और 21 सौ रुपये का नगर पुरस्कार जीता।