मेरठ : किसी पात्र का नाम न कटे, अपात्र का नाम न हो: विशेष ऑब्जर्वर
Meerut News - भारत निर्वाचन आयोग के विशेष ऑब्जर्वर निखिल गजराज ने मेरठ में बैठक की। उन्होंने एसआईआर में सभी पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करने और अपात्र मतदाताओं को सूची से बाहर रखने पर जोर दिया। गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में मैपिंग कार्य कम होने पर सत्यापन का निर्देश दिया।
मेरठ। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष ऑब्जर्वर और केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव निखिल गजराज ने कहा है कि विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) में किसी पात्र मतदाता का नाम न कटे। किसी अपात्र का नाम वोटर लिस्ट में नहीं होना चाहिए। उन्होंने 2003 के वोटर लिस्ट से मैपिंग कार्य को दुरुस्त करने पर जोर दिया। गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में मैपिंग कार्य कम होने पर सत्यापन का निर्देश दिया। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निखिल गजराज को मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और अलीगढ़ मंडल का विशेष ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। उन्होंने मंगलवार को कमिश्नरी सभागार में मेरठ मंडल के सभी छह जिलों के डीएम, एडीएम के साथ एसआईआर कार्य की समीक्षा की।
मेरठ को छोड़कर अन्य पांच जिलों के डीएम, एडीएम वीडियोकांफ्रेंसिंग से जुड़े। उन्होंने हर एक जिले में अब तक के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा एसआईआर में सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से न छूटे और न ही कोई भी अपात्र मतदाता सूची में शामिल होने पाए। अब विशेष ऑब्जर्वर एसआईआर के पहले चरण से लेकर मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि तक नजर रखेंगे। बैठक में डीएम डा.वीके सिंह, अपर आयुक्त अमित कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक शर्मा मौजूद रहे। गाजियाबाद जिले में 10.70 लाख मतदाताओं का मैपिंग नहीं समीक्षा में पाया गया गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर जिले में 2003 की वोटर लिस्ट से मैपिंग कार्य (स्वयं या निकट संबंधी का) अभी कम हुआ है। इस पर विशेष ऑब्जर्वर ने बीएलओ और सुपरवाइजर स्तर से सत्यापन कार्य को दुरुस्त करने पर जोर दिया। गाजियाबाद जिले में 10.70 लाख मतदाताओं का मैपिंग अब तक नहीं हुआ है, जबकि गौतमबुद्धनगर में 6.27 लाख मतदाताओं का बाकी है। इसी तरह गणना फार्म भी गाजियाबाद जिले में 9.90 लाख मतदाताओं के जमा नहीं हुए हैं। इस पर कार्रवाई के लिए कहा। लाखों मतदाताओं का एसआईआर होना बाकी मेरठ मंडल में अभी एसआईआर कार्य में हापुड़ जिला 99.62 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है। बुलंदशहर में 97.80 प्रतिशत, मेरठ जिले में 97.10 प्रतिशत, बागपत जिले में 92.88 प्रतिशत कार्य पूर्ण हुआ है। गाजियाबाद जिले में 92.86 प्रतिशत और गौतमबुद्धनगर जिले में 90.16 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण हो सका है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


