मेरठ : सड़कों पर कारों से स्टंटबाजी, वीडियो वायरल

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेरठ के मवाना रोड पर वाहनों का काफिला निकालकर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में युवकों द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बना रही है।

मेरठ : सड़कों पर कारों से स्टंटबाजी, वीडियो वायरल

मेरठ के मवाना रोड पर वाहनों का काफिला निकालकर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई वाहन सड़क पर एक साथ चलते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ युवक खतरनाक तरीके से स्टंट करते नजर आ रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मवाना रोड क्षेत्र का है, जहां युवकों ने वाहनों का काफिला निकालकर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी की। स्टंटबाजी के दौरान सड़क पर अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती दिखाई दे रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस तरह की हरकतों को कानून व्यवस्था और यातायात नियमों के लिए चुनौती बताया है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच कर वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।