Meerut News: व्यापारी का पिस्टल से फायरिंग का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
Meerut News: सोशल मीडिया पर एक युवक का पिस्टल से फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हो गया, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। वीडियो की छानबीन में पता चला कि युवक दौलतराम कालोनी में रहता है और जूतों का व्यापारी है। पुलिस युवक और फायरिंग में इस्तेमाल हथियार की तलाश कर रही है। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

Meerut News: सोशल मीडिया पर पिस्टल से फायरिंग करते एक युवक का वीडियो वायरल होने से शुक्रवार को पुलिस में हड़कंप मच गया। जांच में वायरल फायरिंग वीडियो दौराला की दौलतराम कालोनी निवासी व्यापारी का होना सामने आया। पुलिस वीडियो की जांच के साथ ही फायरिंग में इस्तेमाल हथियार और युवक की तलाश में जुटी है। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि सोशलमीडिया पर वायरल फायरिंग वीडियो की जांच में सामने आया फायरिंग कर रहा युवक मटौर निवासी आदर्श है, जो दौराला के वार्ड आठ दौलतराम कालोनी में रह रहा है। युवक जूतों का कारोबारी है। मामले में फायरिंग में इस्तेमाल हथियार और युवक की तलाश की जा रही है।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच में आया कि फायरिंग कर रहा युवक मटौर निवासी है। प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराकर विधिक कार्रवाई कराई जाएगी।


